उद्देश्य और इतिहास
हमारे बारे में
"छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक समिति रायपुर" द्वारा प्रस्तुत यह परियोजना समाज के सर्वांगीण विकास हेतु एक समर्पित एवं संगठित प्रयास है। इस योजना के माध्यम से समाज को शैक्षणिक, स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
1. बुनियादी ढांचा विकास "Yadav's Multi Speciality Social Premises" रायपुर
सर्वसुविधायुक्त समाज भवन निर्माण रायपुर - क्षेत्रफल न्यूनतम एक या आधा एकड़ भूमि में।
- आगंतुकों हेतु ठहरने की व्यवस्था - आवासीय कक्ष, भोजन एवं जलपान की व्यवस्था
- परिवहन की सुविधा: रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैंड से लाने ले जाने की व्यवस्था
- इलाज के लिए आये हुए मरीज के साथ परिवार के सदस्यों को रुकने की व्यवस्था
- विवाह घर/सभागार, कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष आदि उक्त भवन में शामिल होगा
शैक्षणिक सशक्तिकरण
2. शैक्षणिक सशक्तिकरण
आधुनिक स्कूलों की स्थापना - गुणवत्तायुक्त शिक्षा हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों/छात्रावास की स्थापना रायपुर में।
- नवोदय/सैनिक विद्यालय/NEET/JEE/व्यापम/PSC जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग की व्यवस्था
- संभाग स्तर/जिला स्तर पर प्रारंभ की जावेगी
- रोजगार मूलक कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था जैसे:
- A.C. रिपेयरिंग
- प्लम्बर
- रेफ्रिजेटर
- मोबाइल
- इलेक्ट्रीशियन
- कम्प्यूटर रिपेयरिंग एवं बेसिक कोर्स
- डिजिटल मार्केटिंग जैसे रोजगार मूलक प्रशिक्षण देने का कार्य किये जायेंगे
सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता
3. सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता
उक्त संगठन का वेब साइट होगा जिसमें प्रत्येक सदस्य परिवार का पारिवारिक विवरण एक्सेल शीट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि संगठन द्वारा परिवारों के बच्चों को वैवाहिक समन्वय एवं कैरियर मार्गदर्शन में सहायता प्रदान की जा सके।
4. समाज हित में विचार
वंशवृक्ष पोथी - डिजिटल पोथी जिसमें प्रत्येक यादव परिवार की 7 पीढ़ियों की जानकारी होगी। परिवारों का डेटा एकत्र कर सुरक्षित डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जावेगा।
सभी सदस्यों से समाज के हित हेतु विभिन्न माध्यमों से सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। विचारों पर चर्चा कर उपयुक्त योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जावेगा साथ ही वार्षिक आमसभा, क्षेत्रीय बैठकें, कार्यशाला आयोजित की जावेगी।
आर्थिक व्यवस्था और सदस्यता
आर्थिक व्यवस्था
प्रदेश में यादव की जनसंख्या लगभग 35 लाख एवं परिवार की संख्या लगभग 15 लाख। यदि प्रत्येक परिवार से 11 रुपये भी सहयोग करते हैं तो प्रत्येक माह लगभग 1.65 करोड़ की राशि होती है जो कि समाज हित में और समाज को सशक्त बनाने में काफी सहयोग साबित होगा।
सदस्यता की श्रेणियां
इस योजना में जितने शासकीय सेवक जो की यादव समाज परिवार से है:
शासकीय सेवकों के लिए:
- संरक्षक सदस्य: 10,000 रुपये (एकबार)
- आजीवन सदस्य: 5,000 रुपये (एकबार)
- वार्षिक सदस्य: 1,200 रुपये (प्रतिवर्ष)
- मासिक योगदान: 100 रुपये प्रति माह
अशासकीय सदस्यों के लिए:
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक की उप समिति "एकादश उत्थान यादव कल्याण" के नाम से उपसमिति है।
- न्यूनतम योगदान: 11 रुपये या इच्छानुसार राशि
- मासिक योगदान: 11 रुपये या इच्छानुसार राशि
महत्वपूर्ण नोट:
सदस्यता ग्रहण हेतु दी गई राशि अमानत राशि के रूप में होगी। यदि सदस्यता वापस लेते हैं तो सदस्यता राशि वापसी योग्य होगी।