गैलरी
5 April, 2026
श्री त्रिपुर यात्रा सेवा समिति कार्यालय (रायपुर) में सामाजिक बैठक
5 April, 2026
(1 week ago)
रायपुर
प्रकाशित: 8 April, 2026
बढ़ते कदम.....
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ और
संबद्ध संस्था
एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ
उद्देश्य केवल एक
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के यादवों को "एकादश" से जोड़कर यादव परिवारों का ठोस जमीनी विकास उत्थान करना.....
“समाज की ताकत से बनेगा भविष्य: विकास के लिए ऐतिहासिक बैठक”
कमलविहार स्थित त्रिपुर यात्रा सेवा समिति कार्यालय में दिनांक 05 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक “एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ” (छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक का सशक्त विंग) के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें समाज के उत्थान और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता श्री सुरेश कुमार यादव ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रत्येक परिवार से न्यूनतम 11 रुपए प्रतिमाह सहयोग राशि देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख परिवारों के इस छोटे-से योगदान से एक बड़ी सामाजिक पहल को मूर्त रूप दिया जा सकता है। इस राशि से प्रदेश स्तर पर यादव समाज का डेटा तैयार किया जाएगा तथा 20 से 25 एकड़ क्षेत्र में “यादव मल्टीस्पेशलिटी कम्युनिटी सेंटर” का निर्माण किया जाएगा।
प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर में सर्वसुविधायुक्त भवन, आधुनिक स्कूल, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET, JEE आदि) की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर, बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल उन्नयन केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र तथा वृद्धाश्रम जैसी सुविधाएं विकसित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही यह कार्य राज्य, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर तक विस्तारित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर त्रिपुरा तीर्थ यात्रा के संचालक श्री राहुल यादव ने इस अभियान को गति देने के उपाय बताते हुए कहा कि सहयोग की शुरुआत स्वयं के परिवार से करनी चाहिए, इसके बाद रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक इस अभियान को धीरे-धीरे विस्तार देना चाहिए।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों के साथ हुए संवाद में यह स्पष्ट हुआ कि एकजुट समाज ही अपने अधिकार, सम्मान और विकास की दिशा तय कर सकता है। यह आयोजन केवल सामाजिक मिलन न होकर विचार, संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव साबित हुआ।
कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नरेश यादव,श्री प्रभाकरकांत यादव, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती वेद कुमारी यादव,माधुरी यादव, कांतिलाल यादव, के.एल. यादव, अभिषेक यादव, सागर यादव, प्रियेश यादव, कैलाश यादव, सूरज यादव, निरंजन यादव, पवन यादव, भवानी यादव, पूनम यादव, अजय सिंह यादव, योगेश यादव, पीयूष यादव, शोभाराम यादव, पीतांबर यदु, सुशील यदु, उपेंद्र यादव, नरोत्तम यादव, साहिल यादव, वेद कुमारी यादव, ममता यादव, छोटेलाल यादव, सुभाष यादव, प्रभाकरकांत यादव, संजय यादव, जय प्रकाश यादव, हरे कृष्ण यादव, अनिल यादव, सी.बी. यादव, दिनेश यादव, यश यादव, रासविक यादव, बृजभान यादव, अरुण यादव, गोपाल यादव, राजा यादव, विश्वराज शुभम यादव, जीवन यादव, सुखदेव यादव सहित अनेक सामाजिक बंधु-भगिनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह बैठक समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
गतिविधि जानकारी
श्रेणी:
गैलरी
तारीख:
5 Apr, 2026
स्थान:
रायपुर
प्रकाशित:
8 Apr, 2026
हाल की गतिविधियां
प्रतिभा सम्मान समारोह
सांस्कृतिक
22 Jun
शिक्षा ही उन्नति का मार्ग—संघ ने मेधावी...
शैक्षिक
13 Sep
समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर—नवोदय प्रवे...
शैक्षिक
1 Sep